ICNN news : Noida Authority के नए सीईओ लोकेश एम का नियुक्ति हुआ है। यहां जानें उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।
- डॉक्टर लोकेश एम, 2005 में आईएएस अफसर बने थे और वे कर्नाटक के मूल निवासी हैं।
- 2006 में उन्होंने अलीगढ़ से ट्रेनिंग प्राप्त की।
- 10 अगस्त 2007 से 4 मई 2008 तक वे सहारनपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर रहे।
- 5 मई 2008 से 26 मई 2009 तक वे प्रयागराज में सीडीओ के रूप में कार्यरत रहे।
- उन्होंने कौशांबी, अमरोहा, गाजीपुर, कुशीनगर, मैनपुरी में जिलाधिकारी के पद पर भी कार्य किया है।
- उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण और नगरीय विकास विभाग में वे विशेष सचिव के रूप में भी कार्यरत रहे हैं।
- 2016 से 2021 तक उन्होंने कर्नाटक में प्रतिनियुक्ति पर कार्य किया और इसके बाद सहारनपुर के मंडलायुक्त बनाए गए।
- अब उन्हें Noida Authority के सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लोकेश एम की नियुक्ति से नोएडा प्राधिकरण में नया दौर शुरू होगा। उम्मीद है कि उन्हें किसानों की समस्याओं, सार्वजनिक सुविधाओं, और विकास कार्यों पर प्राथमिकता दी जाएगी।